HomeBreaking Newsलालकुआं न्यूज: कॉंग्रेस वार्ड कमेटियों का गठन जल्द : विजय चंद्रा

लालकुआं न्यूज: कॉंग्रेस वार्ड कमेटियों का गठन जल्द : विजय चंद्रा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। नगर कांग्रेस कमेटी की दूसरी मासिक बैठक में विधानसभा प्रभारी विजय चंद्रा ने कहा कि जल्द वार्ड कमेटियों का गठन किया जाएगा। उसके बाद बूथ प्रभारी की नियुक्ति कर उन्हे भी जिम्मेदारी दी जाएगी।
यहा नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित दुसरी मासिक बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की बैठक में वाक्ताओ ने कहा कि बूथ प्रभारी अपने पूरे बूथ पर घर घर जाकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने ने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी सभी कार्यकर्ता एकजुटता से उसके लिए कार्य करेंगे।
बताते चलें कि विधानसभा कांग्रेस ने मिशन 2022 के मद्देनजर हुंकार भरी है जिसमें कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी,पेट्रोल-डीजल समेत पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों और परिवहन किराए में वृद्धि के खिलाफ केंद्र और राज्य की सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन जारी रखने का संकल्प लेते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा वक्त शेष नहीं रह गये तथा प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के प्रदेश की जनता व्याकुल है।
उन्होंने कहा कि आम जन को राहत पहुंचाने को सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ा जाना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार के फैसले साफ संकेत दे रहे हैं कि उसकी विदाई तय है उन्होंने कहा कि सरकार के फैसलों से जनता परेशान है वही राज्य सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आज जहां भाजपा की सरकारें हैं अराजकता का माहौल है भाजपा सरकार तो लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डरना नहीं है ऐसी सरकारों का डट कर सामना करना है और कांग्रेस की सरकार को लाना होगा उन्होंने 2022 में कांग्रेस सरकार बनने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव रामबाबू मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा,एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य, महिला नेत्री संध्या डालाकोटी, मंजू तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, जिला महामंत्री भवन पांडे, जीवन कबड़वाल, डॉ बालम सिंह बिष्ट, गुरुदयाल मेहरा, एनके कपिल, प्रशांत विश्वास, सूरज राय, बिना जोशी, राजेंद्र खंनवाल, हरेंद्र क्वीरा, महेश भट्ट ,हेमंत पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments