HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : चोरगलिया के पास स्कार्पियो पेड से टकराई, दो की...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : चोरगलिया के पास स्कार्पियो पेड से टकराई, दो की मौत, 3 जख्मी

हल्द्वानी । चोरगलिया थाना क्षेत्र में दानिबंगर के पास लखीमपुर से भीमताल जा रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खदे पेड से जा टकराई । हादसे में दो लोगों की जान चली गई। हादसे में तीन अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। जिन्हे उपचार के लिये एसटीएच हल्द्वानी लाया गया है। दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के बताए गये हैं । मिली जानकारी के अनुसार अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के रहने वाले हैं, जो लखीमपुर से भीमताल जा रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो दानिबंगर के पास पेड़ में जा घुसी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची चोरगलिया पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही 2 लोगों ने दम तोड़ दिया।
मृतक की शिनाख्त राजू और अवधेश के रूप में की गई है जो लखीमपुर के रहने वाले हैं बाकी तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments