काशीपुर। आपसी विवाद के चलते पति पत्नी ने जहर गटक लिया। इससे पत्नी की तो मौत हो गई। घटना कल रात की है। रात को ही परिजन दोनों को लेकर चिकित्सालय पहुंचे जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह पत्नी ने दम तोड़ दिया। पति की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
यह मामला कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीनेगी का है।
हल्द्वानी ब्रेकिंग : रामनगर के भंडारपानी में मिला मुखानी के लापता प्रापर्टी डीलर का शव, कार भी बरामद
यहां के रहने वाले वीरेंद्र सिंह का विवाह आठ साल पहले उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के ग्राम राजनगर निवासी कोमल के साथ हुआ था। विजेंद्र सिंह दुर्गापुर में स्थित गुरुनानक सीड्स प्लांट में कार्य करता है। परिजनों के अनुसार दोनों के बीच किसी बात को लेकर गुरुवार देर रात बहस हुई। जिसके बाद दोनों ने सीड्स प्लांट में इस्तेमाल होने वाले घर में रखे कीटनाशक को निगल लिया।
बागेश्वर कांड अपडेट1 : लड़की के अचानक विवाह से मुकर जाने से खफा था ओमपुरी,घर के बाहर आग सेक रही लड़की को झाड़ियों में खींचकर रेता था गला, दोनों के आरोप
जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह कोमल ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके पति वीरेंद्र की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कोमल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
काशीपुर ब्रेकिंग : पति पत्नी में हुई बहस और दोनों ने निगल लिया जहर, पत्नी की मौत पति गंभीर
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


