देहरादून। सरकार ने दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अल्मोड़ा के पूर्व जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को अपर सचिव ऊर्जा व निदेशक उरेडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि आईएएस आशीष कुमार चौहान अपर सचिव संस्कृति व महानिदेशक संस्कृति निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पीसीएस अधिकारी देव कृष्ण तिवारी से अपर सचिव संस्कृति व महानिदेशक संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS




