HomeUttarakhandDehradunकोरोना ब्रेकिंग: 48 नए केस, 77 लोग घर लौटे, दो की मौत,...

कोरोना ब्रेकिंग: 48 नए केस, 77 लोग घर लौटे, दो की मौत, पांच जिलों में नहीं मिला एक भी मरीज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। कोरोना के आज 48 नए मरीज सामने आए। जबकि दो लोगों की जान भी गई। पिछले 24 घंटों में 77 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया। अब प्रदेश में 669 एक्टिव केस बचे हैं। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 96673 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 92950 लोगों ने कोरोना का मात भी दी है। जबकि 1676 लोगों की जान भी इस महामारी की वजह से जा चुकी है। आज देहरादून में देहरादून में 17, नैनीताल में 14, हरिद्वार में 7, उधमसिंह नगर व चमोली में 3-3, टिहरी में दो, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में एक- एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। देहरादून के दून मेडिकल कालेज और कैलाश चिकित्सालय में एक -एक मरीज ने दम भी तोड़ा। बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में आज एक भी कोरोना मरीज सामने नहीं आया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments