HomeUttarakhandUdham Singh Nagarशांतिपुरी: चमोली हादसे में लोगों के हताहत होने पर भाजपा मोर्चा अध्यक्ष...

शांतिपुरी: चमोली हादसे में लोगों के हताहत होने पर भाजपा मोर्चा अध्यक्ष शेखर कोरंगा ने जताया दुःख

ADVERTISEMENTSAd

शांतिपुरी। शांतिपुरी के भाजपा मोर्चा पंतनगर अध्यक्ष के शेखर सिंह कोरंगा ने चमोली में हुए हादसे में लोगों के हताहत होने पर दुःख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। भाजपा मोर्चा के वरिष्ठ नेता पंतनगर अध्यक्ष शेखर कोरंगा ने कहा कि बीते दिनों चमोली जिले के तपोवन में ग्लेशियर टूटने से कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं इस घटना से बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान हुआ है।

उन्होंने मृतकों की आत्मिक शांति की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस घटना को लेकर अत्यंत दुखी है। वहीं भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने भी इस घटना को पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आपदा में फंसे लोगों का युद्ध स्तर से रैस्क्यू कराया जा रहा हैं साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रावत खुद इस मामले को लेकर अति गंभीर है और रैस्क्यू के पल-पल अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर एक नागरिक आपदा से पीड़ित उनके परिवार के साथ हैं। भाजपा के प्रतिनिधि टीकम सिंह कोरंगा ने कहां आपदा से पीड़ित परिवार के साथ सरकार की पूरी तरह से नजर रखी गई है मौके पर मौजूद भाजपा मोर्चा की टीम पूर्व मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष डीएन यादव, बाल्मीकि दीपक तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष पिंकी डिमरी, अभिषेक तिवारी, कुशाल सिंह, मुन्ना जोशी, बबलू जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments