गोपेश्वर। पुलिस कन्ट्रोल रुम गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार धौलगंगा व ऋषिगंगा नदी का जलस्तर बढ रहा है। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के आदेशानुसार पुलिस द्वारा नदी के आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे घबराएं नहीं और अफरातफरी न फैलाएं। इस बीच नदी में पानी का बहाव बढ़ने के कारण क्षेत्र में चलाया जा रहा बचाव अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इस बीच आज एक और शव बरामद किया गया है। उधर आईटीबीपी ने कहा है कि जल स्तर बढ़ रहा है लेकिन इसमें उतनी तेजी दर्ज नहीं की गई है। आईटीबीपी ने कहा है कि अभी तक नदियों में कुछ भी खतरनाक नहीं दिख रहा है। बचाव अभियान को सावधानी के चलते रोका गया है।
Rescue operation temporarily halted in Chamoli district due to a rise in the level of water in Rishiganga river. Orders have been given to vacate the areas downstream: Ashok Kumar, DGP Uttarakhand to ANI
The water level in the river is rising, people living in nearby areas are being alerted. People are requested to remain alert and not panic: Chamoli Police, Uttarakhand pic.twitter.com/Y2E4xD2pdQ