HomeAccidentAlmora Breaking : हल्द्वानी से डिडीहाट जा रही कार जमराणी बैंण के...

Almora Breaking : हल्द्वानी से डिडीहाट जा रही कार जमराणी बैंण के पास दुर्घटनाग्रस्त, 50 मी. गहरी खाई में जा गिरी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां बोड़ेछीना—शेराघाट मोटर मार्ग में हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही एक कार जमराणी बैंड से आगे बूंगा में अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिसका उपचार शेराघाट के स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारूति कार संख्या यूके 05 बी 8414 में सवार होकर एक ही परिवार के लोग हल्द्वानी से डिडीहाट को रवाना हुए। कार चालक चंदन राम चला रहा था। अचानक दोपहर करीब 2 बजे के आस—पास बूंगा में कार से चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी। आस—पास के तमाम लोगों ने कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों के उपचार की यथोचित व्यवस्था की इस हादसे में सवार तीन को मामूली चोट आई है। घायल लीला देवी पत्नी जगत राम उम्र 50 साल को ज्यादा चोट आई और उनको अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments