HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : मकान निर्माण में अनियमितता मामले में टीम ने लिए कलमबंद...

सितारगंज : मकान निर्माण में अनियमितता मामले में टीम ने लिए कलमबंद बयान

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। नगर पालिका क्षेत्र में बने मकानों में अनियमितता की जांच शुरू हो गई। एसडीएम के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम ने लोगों के कलमबंद बयान दर्ज किए। नगर पालिका सितारगंज क्षेत्र में गरीबों के लिए करीब 174 मकानों का निर्माण कराया गया था। कुछ लोगों ने प्रशासन से मकान के निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। इस पर मामले की जांच चल रही है। बुधवार को एसडीएम मुक्ता मिश्र के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के जेई, बीडीओ समेत सात सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची। वाल्मीकि बस्ती में इस दौरान कई लोगों ने प्रशासन के सामने कलमबंद बयान दर्ज कराए। एसडीएम मुक्ता मिश्र ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कई लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments