HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : जिला सहकारी बैंक में बिना ऋण ब्याज के चैक...

Almora News : जिला सहकारी बैंक में बिना ऋण ब्याज के चैक वितरित, भैसियाछाना ब्लाॅक के 90 लोग हुए लाभान्वित

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

यहां जिला सहकारी बैंक के सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की बेरोजगारों के हित में लागू महत्वाकांक्षी योजना के तहत भैसियाछाना ब्लाॅक के 90 लोगों को 01 से 05 लाख रूपये के चैक वितरित किये गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें प्रवासी, गरीब, किसानों के लिए रोजगार के संसाधन उपलब्ध हो सकें और हर व्यक्ति अपने पैरों में खड़ा होकर अन्य लोगो को भी रोजगार दे सके। इस योजना के तहत जिला सहकारी बैंकों के माध्यम से 1 से 5 लाख रुपये तक बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा बागेश्वर के माध्यम से आज भैंसियाछाना ब्लॉक में 90 लोगो को चेक वितरण किये गये। मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना लोगों को रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ लोगांे को मजबूत बनाने का काम भी करेगी। मुख्य अतिथि ने आह्वान किया कि हर वो व्यक्ति जो बिना ब्याज का ऋण ले रहा है वो इसके माध्यम अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, किसान, मजदूर की सरकार है और मुख्यमंत्री इस दिशा में कार्य भी कर रहे हैं और किसानों को बिना ब्याज का ऋण देना मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को दर्शाता है। जिला सहकारी बैंक के निदेशक विनीत बिष्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत, सहकारिता मंत्री धन सिह रावत व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल का आभार जताया। कार्यक्रम में मनोज जोशी, राहुल वोहरा, हरीश भट्ट, पीसी शर्मा, पवन बिष्ट, मंगल रावत आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments