HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज़ : अंबेडकर नगर में निर्माणाधीन सड़क का अधिशासी अधिकारी ने...

लालकुआं न्यूज़ : अंबेडकर नगर में निर्माणाधीन सड़क का अधिशासी अधिकारी ने किया निरीक्षण, बोले निर्माण कार्य में नहीं होगी लापरवाही बर्दाश्त

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक में निर्माणाधीन सड़क का आज अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल ने निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

यहां नगर पंचायत के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक की मुख्य सड़क कई वर्षों से खस्ताहाल पड़ी हुई थी जिससे यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था वार्डवासियों कि इस समस्या से निजात के लिए नगर पंचायत ने उक्त का सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया। वही सड़क का अधिकतर काम पूरा हो चुका है। इधर निर्माणाधीन सड़क का आज अधिशासी अधिकारी राजू नवियाल ने निरीक्षण किया और जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कराया जा रहा है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही व कमी पाए जाने पर कार्यदाई संस्था की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लालकुआं नगर पंचायत को मॉडल नगर पंचायत बनाने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी हैं जिसके तहत उनके नेतृत्व में नगर पंचायत में कई निर्माण कार्य हो रहे हैं उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments