HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : लाला बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी मुमताज खान का इंतकाल,...

Almora News : लाला बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी मुमताज खान का इंतकाल, कल करबला में किया जायेगा सुपुर्द-ए-ख़ाक, प्रसिद्ध रंगकर्मी गोपाल चम्याल को मातृ शोक

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित व्यापारी लाला बाजार स्थित मुमताज गारमेंट्स के स्वामी मुमताज खान का आज 70 साल की उम्र में इंतकाल हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को कल दोपहर 2 बजे करबला में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जायेगा। वहीं व्यापारी व प्रतिष्ठित रंगकर्मी, नगर व्यापार मंडल सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी गोपाल सिंह चम्याल की माता का आकस्मिक निधन हो गया है। उन्होंने आज शुक्रवार की सुबह 6 बजे बजे अपने गोलनाकरड़िया स्थित आवास में अंतिम सांस ली। इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने दोनों व्यापारी परिवारों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। शोके जताने वालों में दीपेश चंद्र जोशी के अलावा जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष फईम अहमद, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दि​नेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महा​सचिव राम प्र्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments