HomeUttarakhandAlmoraRanikhet News : एरोली एकादस ने जीता जय गोलू देव क्रिकेट टूर्नामेन्ट...

Ranikhet News : एरोली एकादस ने जीता जय गोलू देव क्रिकेट टूर्नामेन्ट का फाइनल, 95 रन के भारी अंतर से दर्ज की जीत

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, RANIKHET

यहां पंत कोटली में चल रहे जय गोलू देव् क्रिकेट टूर्नामेन्ट का फाइनल मुकाबला ग्राम ऐरोली एकादस ने जीता। रविवार को पन्त कोटली का ऐरोली एकादस के साथ रोमांचकारी मैच हुआ। जिसमें ऐरोली एकादस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 18 ओवर में 135 रन बनाये। इसके जवाब में पन्त कोटली की टीम ने 41 रन बना कर आल आउट हो गयी। 95 रन से एरोली की टीम विजय रही। यहां ये बता दें की समय—समय पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह कुवार्बी का विशेष सहयोग रहता है। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उनके द्वारा विशेष मदद की जाती है। इस अवसर पर श्री कुवार्बी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है, जरूरत है तो बस इनको निखारने की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि एक दिन वह प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष किशन जलाल, पूर्व प्रधान जगदीश बिष्ट, चन्द्र शेखर, हरीश भगत, योगेश जलाल, कमलेश रावत, उमेश पन्त, भुवन पन्त, पूरन रावत आदि खेल प्रेमी उपस्थ्ति थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments