HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत कोतवाल यादव और अल्मोड़ा में हरड़िया ने दिया सड़क सुरक्षा का...

रानीखेत कोतवाल यादव और अल्मोड़ा में हरड़िया ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश ! प्रभारी इंटरसेप्टर सामंत ने लोधिया में पकड़ा शराबी चालक

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी थाना—चौकी प्रभारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं। जनपद में सड़क सुरक्षा माह का अयोजन भी किया जा रहा है। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत राजेश कुमार यादव एवं व उनि फिरोज आलम द्वारा टैक्सी यूनियन रोडवेज, केमू एवं वाहन चालकों के साथ गोष्ठी आयोजन किया गया। साथ ही यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया द्वारा अल्मोड़ा नगर के टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, नशे में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करने हेतु, सीट बेल्ट का उपयोग करने, तथा सीट बेल्ट का उपयोग करने हेतु जागरुक किया गया। इधर प्रभारी इंटरसेप्टर जीवन सामन्त द्वारा लोधिया के पास चालक गौरव सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम दन्या, कोश्याकुटोली जनपद नैनीताल को नशे में आल्टो संख्या UK01TA1206 को चलाते हुए पकड़ा तथा उसे गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। साथ ही ड्राईविंग लाईसेंस निरस्तिकरण हेतु प्रेषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments