HomeUttarakhandAlmoraAlmora News - प्राधिकरण स्थगित करना भाजपा सरकार ​का सिर्फ चुनावी दाव,...

Almora News – प्राधिकरण स्थगित करना भाजपा सरकार ​का सिर्फ चुनावी दाव, समाप्त होने तक जारी रहेगा आंदोलन : उपपा

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने ज़िला विकास प्राधिकरण को स्थगित करने की मुख्यमंत्री की घोषणा को जन आंदोलन की जीत बताते हुए सरकार से विकास प्राधिकरणों को स्थगित नहीं निरस्त करने की मांग की है। उपपा की यहां हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि सरकार ने बिना सोचे समझे लगाए गए विकास प्राधिकरणों को स्थगित करना सरकार का चुनावी दाव है, जिसे जनता समझती है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास प्राधिकरण जैसे जन विरोधी कानून लाकर पहले जनता को त्रस्त कर लूट खसोट करती है और फिर थोड़ी राहत देकर वाहवाही लूटने का प्रयास करती है। पार्टी ने कहा कि राज्य की जनता एवं विकास प्राधिकरण के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे तमाम लोग विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। इस जन विरोधी कानून को स्थगित करना कोई समाधान नहीं है। उपपा ने कहा कि विकास प्राधिकरण की समाप्ति के आदेश ज़ारी होने तक उनकी पार्टी जनता के साथ सर्वदलीय संघर्ष समिति के साथ संघर्ष ज़ारी रखेगी। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट नारायण राम आर्या, संचालन गोपाल राम ने किया। बैठक में श्रीमती आनंदी वर्मा, राजू गिरी, पूरन सिंह मेहरा, रेशमा परवीन, हीरा देवी समेत अन्य लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments