Almora News : यहां गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगवाया पिंजड़ा, कई दिनों से है आवाजाही

0

CNE REPORTER, ALMORA


ADVERTISEMENTS

यहां तल्ला जोशीखोला में गुलदार की बढ़ती आवाजाही के मद्येनजर सुरक्षा के लिहाज से पिंजड़ा लगा दिया गया है। यदि गुलादार पिंजड़े में कैद हो जाता है तो उसे कहीं दूर सुरक्षित स्थान में रेस्क्यू कर भेज दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि नगर के विभिन्न मोहल्लों में इन दिनों देर शाम से गुलदारों के दिखाई देने की सूचना मिल रही है। हालांकि इन दिनों कहीं किसी इंसान पर हमले की सूचना नही है। बावजूद इसके, गुलदार बड़ी संख्या में पालतू मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है। आवारा व पालतू कुत्तों को आए दिन गुलदार द्वारा मारे जाने की सूचना मिल रही है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने बताया कि गत दिवस बहुत देर तक तल्ला जोशीखोला में गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत कायम हो गयी थी। जिस कारण वन महकमे को मामले की सूचना दी गई थी। ज्ञातव्य हो कि गत दिवस कई लोगों ने गुलदार के चित्र अपने कैमरे में भी खींच लिये थे। इधर मोहल्ले में गुलदार के दिखाई देने से लोगों ने फिलहाल राहत की सांस ली है। अलबत्ता समझने वाली बात यह भी है कि गुलदार बेहद समझदार जीव व उम्दा शिकारी है। अकसर देखा गया है कि खतरा महसूस होने पर गुलदार पिंजड़े के समीप कम जाया करता है। अलबत्ता मोहल्ले के चारू जोशी के आवास से लगे खेत में यह पिंजड़ा लगा दिया गया है और इसमें गुलदार के फंसने का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS