HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : सावधान, मोहल्ले में घूम रहा गुलदार, घर के बाहर...

Almora News : सावधान, मोहल्ले में घूम रहा गुलदार, घर के बाहर लगी लाइटें ऑन रखकर ही सोयें, वन महकमे ने दी हिदायत

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

यहां नगर के बेहद व्यस्तम इलाके चौघानपाटा से लगे जोशीखोला में सांय से एक गुलदार चहलकदमी करता दिखाई देने के बाद से स्थानीय नागरिकों में दहशत कायम हो गई है। वन महकमे ने नागरिकों से सावधान रहने व रात भर घर के बाहर बत्तियां जलाकर सोने की अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां तल्ला जोशीखोला स्थित एडवोकेट दीप जोशी के भवन के पास एक गली में गुलदार घूमता दिखाई दिया। इसके बाद वह मोहल्ले में चहलकदमी करने लगा। जिसे देख लोगों के होश फख्ता हो गये और सभी लोग अपने—अपने घरों में दुबक गये। इधर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने रेंजर संचिता वर्मा को मामले की सूचना दी। जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि गुलदार वहां से नही जाता है तो सुबह टीम पहुंच जायेगी। फिलहाल उन्होंने मोहल्ले के समस्त नागकिरों से रात को अपने—अपने घरों की बत्तियां जली रखने और सावधान रहने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि नगर के विभिन्न मोहल्लों में आए दिन गुलदार दिखाई देने की शिकायतें मिल रही हैं। इनके द्वारा कई पालतू व आवारा कुत्तों को निवाला बनाया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments