HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : भारत-चीन सैनिकों के बीच ​फिर खूनी झड़प, सेना बोली-बातचीत...

ब्रेकिंग न्यूज : भारत-चीन सैनिकों के बीच ​फिर खूनी झड़प, सेना बोली-बातचीत से सुलझाया मामला, 15 चीनी सैनिकों के घायल होने की अपुष्ट खबरें

नई दिल्ली। भारत और चीन सेना के बीच सिक्किम में मामूली झड़प होने की खबर सामने आ रही है। दोनों सेनाओं के बीच यह झड़प 20 जनवरी को सिक्किम के ना कूला इलाके में हुई। इस मसले को स्थानीय कमांडरों के स्तर पर सुलझा लिया गया है। भारतीय सेना की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई है। सूत्रों ने बताया कि चीन के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार करने की कोशिश की। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि इस झड़प में 15 से बीच चीनी सैनिक जख्मी हुए हैं।

सेना ने कहा कि 20 जनवरी को एलएसी पर चीन और भारत के सैनिकों के बीच मामूली झड़प हो गई थी। जिसे बाद में लोकल कंमाडर के स्तर पर सुलझाया गया। सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिको ने एलएसी पार करने का प्रयास किया। वहां सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने रोका। कहा जा रहा है कि चीनी सैनिक यथास्थिति बदलने की कोशिश की, जिसे भारतीय जवानों ने विफल कर दिया।

बता दें कि इससे पहले, 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में खूनी झड़प हुई थी। इस दौरान 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और 35 से 40 के करीब चीनी सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन ने हताहत होने वाले अपने सैनिकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments