HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : हंस फाउंडेशन ने 32 लोगों को दिया कोरोना वॉरियर्स...

Almora News : हंस फाउंडेशन ने 32 लोगों को दिया कोरोना वॉरियर्स सम्मान, 90 जरूरतमंदों को रजाई—कम्बल वितरित

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

समाज सेवा को समर्पित संस्था हंस फाउंडेशन की ओर से यहां हुए कार्यक्रम में संस्था प्रभारी परविंदर बिष्ट द्वारा अल्मोड़ा के 32 लोगों को कोरोना वारियर का सम्मान दिया गया। जिसमें जिले के पुलिस विभाग के अधिकारी, चिकित्सक व अन्य लोग शामिल रहे। इस मौके पर 90 जरूरतमंदों लोगों को कम्बल व रजाई भी वितरित की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत हंस फाउंडेशन के प्रभारी परविंदर बिष्ट के सम्मान के साथ हुई। राष्ट्रीय जनसेवा समिति अल्मोड़ा से शोभा जोशी और प्रकाश रावत ने परविंदर बिष्ट जी का शॉल उड़ा कर स्वागत किया। प्रकाश रावत, विनोद वैष्णव, विनीत बिष्ट, संदीप बिष्ट ने माल्यार्पण तथा शोभा जोशी, रीता दुर्गापाल ने पष्ट गुच्छ भेंट किया। लोकगायक गोपाल चम्याल के ने स्वागत गीत गाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद 32 कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया, जिनमें पुलिस विभाग के अधिकारियों, डॉक्टर्स, आशा कार्यकर्ति व पत्रकारों शामिल रहे। सम्मानित होने वालों में रीता दुर्गापाल, मंजू अग्रवाल, शांति शाह, गंगा बिष्ट, पुष्पा सती, गीता मेहरा, लता तिवारी, विनीत बिष्ट, विनोद वैष्णव, संदीप बिष्ट आदि शामिल थे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments