HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : राष्ट्रीय बालिक दिवस पर बालिकाओं को बांटे सैनिटरी पैड

देहरादून : राष्ट्रीय बालिक दिवस पर बालिकाओं को बांटे सैनिटरी पैड

देहरादून। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हर्षल फाउंडेशन एवं भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत डॉ. इंदिरा अग्रवाल, चिकित्सा सलाहकार राज्यपाल, उत्तराखंड ने स्कूली छात्राओं के साथ मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर चर्चा की और उनकी शंकाओं का समाधान किया। तत्पश्चात बालिकाओं को सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए।

ADVERTISEMENTSAd

इस अवसर पर समाजसेवी जोगिंदर पुंडीर, पार्षद अर्चना पुंडीर, पार्षद बिमला गौड़, चिंटू चोधरी आदि लोग उपस्थित रहे। इन संस्थाओं की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमा गोयल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी संस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान से प्रतिबद्ध है। और लगातार यह प्रयास करती रही है कि बालिकाओं के संवर्धन के लिए काम हो। संस्था की ओर से सुधा, राखी गुप्ता, बबीता गुप्ता, भक्ति कपूर, अमिता गोयल, सुमन जैन, मोनिका अग्रवाल, रीना अग्रवाल, संगीता व परवीन शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments