HomeAccidentBreaking News Almora : आग में झुलसी सास-बहू, गम्भीर हालत में अस्पताल...

Breaking News Almora : आग में झुलसी सास-बहू, गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

यहां लमगड़ा ब्लाॅक के ठानामटेना गांव की दो महिलाएं भीषण वनाग्नि में झुलस गयी हैं। यह हादसा तब हुआ जब आग उनके घर के पास आंगन तक पहुंच गई और दोनों महिलाएं आग बुझाने में जुट गयी। इस बीच वह चारों ओर से आग से घिर गईं और बुरी तरह झुलस गयी। गम्भीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम उपचार में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12.30 बजे अचानक जंगल की आग ठानामटेना गांव तक पहुंच गयी। वहां सरस्वती देवी 55 साल, पत्नी हीरा सिंह ने जब अपने घर के आंगन में फैली आग को देखा तो वह दहशत में आ गईं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। घास के लूटों में लगी आग को बुझाते वक्त वह स्वयं ही आग में झुलस गईं। इस बीच उनकी बहू हेमा देवी 35 साल पत्नी नरेंद्र सिंह सास को बचाने आई, लेकिन खुद भी आग में झुलस गई। महिलाओं की चीख-पुकार सुनने पर परिवारजन व आस-पास के लोग मदद को पहुंचे और बामुश्किल उन्हें आग की लपटों से बाहर निकाला। परिजन अपने वाहन में महिलाओं को अस्पताल लेकर आये हैं, जहां चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि सास 90 प्रतिशत तथा बहू 25 प्रतिशत तक जल चुकी है। उन्हें हालत गम्भीर होने के कारण बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments