देहरादून। प्रदेश में मार्च के बाद सभवतः आज पहला दिन है कि कोरोना से किसी व्यक्ति ने दम नहीं तोड़ा है। आज कुल 122 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए जबकि 212 लोगों को स्वास्थ्रू लाभ के बाद घर भेजा गया। अब प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों 1701 रोगी अपना इलाज करवा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS

आज देहरादून में 66, नैनीताल में 21, हरिद्वार में 10, यूएसनगर में नौ, टिहरी और पौड़ी में 4-4, अल्मोड़ा में 3, चंपावत और पिथौरागढ़ में 2-2, रूद्रप्रयाग में एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई। बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में एक भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं मिला।

ADVERTISEMENTS


