HomeCNE Specialशांतिपुरी न्यूज: खनन माफिया हुए बेलगाम, वाहन ढो रहे ओवरलोड व अवैध...

शांतिपुरी न्यूज: खनन माफिया हुए बेलगाम, वाहन ढो रहे ओवरलोड व अवैध तरीके से रेता-बजरी

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

शांतिपुरी। बिना अनुमति के अवैध रूप से नदी का सीना चीर कर वाहन उपखनिज ढो रहे हैं। ओवरलोड वाहन अवैध व उत्खनन कर मोटी कमाई कर रहे हैं और सरकार को लगातार चूना लगा रहे हैं। कार्रवाई ना होने से इन खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। जिनकी तादाद दिनोदिन क्षेत्र में बढ़ती जा रही है, जेसीबी मशीन से वाहन से उत्खनन कर क्षेत्र में और अन्य क्षेत्र में सप्लाई की जा रही है।
प्रशासन की उदासीनता से इन दिनों क्षेत्र में अवैध तरीके से रेता खनन कारोबार माफिया सक्रिय हो गए हैं। आलम यह है बिना वैध अनुमति से जेसीबी मशीन लगाकर अवैध रूप से रेता निकाल कर खनन कारोबार कर रहे हैं। कार्रवाई के अभाव में अवैध तरीके से रेता खनन कारोबार खूब फल फूल रहा है। जबकि शासन को इससे राजस्व का तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस बारे में पूरी जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करना समझ से परे है। वही डंपर की अवैध तरीके से बाॅडी बढ़ाकर ओवरलोड को बढ़ावा दिया जा रहा है। अवैध रेता के चक्कर में कभी भी गैंगवार जैसी घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है जो क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिये काफी घातक साबित हो सकता है।

आज सुनिए महाबीर रवाल्टा की कहानी प्रतिशोध, हिला कर रख देगी आपको

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments