हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा घर से बेदखल किए गए पीड़ित परिवार के धरने का 12 दिन है। आज कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने धरना स्थल पर पहुंच कर उनकी व्यथा सुनी अपना समर्थन दिया। पीड़ित दंपति ने कहा कि इतने पर भी नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। उनका कहना है कि नगर निगम व प्रशासन की लचर व्यवस्था को देख वे निराश हैं। आज धरना स्थल पर पीड़ित सत्येंद्र कुमार उनकी पत्नी संगीता के समर्थन में उनके साथ भीम फ़ोर्स के अध्यक्ष राजेश राज, यूकेडी के पार्षद रवि बाल्मीकि, मनीष बलूनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा रमेश पवार, अंकुश चौधरी, रुक्मणी, मनोज कुमार, अनुज कुमार व अंकुश चौधरी आदि धरने पर बैठे।

