HomeAccidentAccident : मंदिर दर्शन को आ रहे बरेली के पर्यटकों की कार...

Accident : मंदिर दर्शन को आ रहे बरेली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां जागेश्वर धाम के दर्शन को आ रहे बरेली के श्रद्धालुओं की कार अचानक असंतुलित होकर खाई में जा जा गिरी। संयोग से इस दुर्घटना में कोई गम्भीर रूप से हताहत नही हुआ और सभी यात्री दूसरे वाहन से चले गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप्र के बरेली के पर्यटक प्राईवेट कार संख्या यूपी 25 सीआर 4603 से भवाली होते हुए जागेश्वर को जा रह थे। अचानक आरतोला पुल में कुमाऊं मंडल विकास निगम की पार्किंग के पास कार सड़क पर पड़े पाले में रपट गई और लगभग 20 फिट नीचे जाकर नदी में जा गिरी। कार को वाहन स्वामी रमेश चंद्र पुत्र नन्हे लाल निवासी नबाबगंज बरेली चला रहे थे। कार में उनके साथ दया प्रसाद पुत्र बलराम निवासी बरेली, सोनू पुत्र शेरालाल निवासी बरेली और सोनू निवासी बरेली कार में सवार थे। राजस्व पुलिस के मुताबिक इस हादसे में किसी को भी गम्भीर चोट नही आई है और सभी अन्य वाहन से गंतव्य को रवाना हो गये हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments