HomeUttarakhandNainitalनैनीताल न्यूज : बेल गांव में जनेऊ संस्कार में बवाल, युवती के...

नैनीताल न्यूज : बेल गांव में जनेऊ संस्कार में बवाल, युवती के साथ मारपीट

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। नैनीताल के बेल क्षेत्र में आयोजित जनेऊ संस्कार में बबाल हो गया। कुछ लोगों ने एक युवती जमकर पीट दिया । युवती की तहरीर पर नैनीताल की तल्लीताल पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बेल निवासी एक युवती ने तल्लीताल थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि शुक्रवार को उसके गांव में एक व्यक्ति के घर पर जनेऊ संस्कार समारोह था। समारोह में किसी बात को लेकर कुछ ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो तीन लोग गाली गलौच और अभद्रता पर उतारू हो गए और उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं तीनों उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। अन्य ग्रामीणों ने बीच बचाव कर तीनों को शांत करवाया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

युवती ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर बेल निवासी प्रताप सिंह, करन सिंह व गंगा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments