HomeUttarakhandAlmoraऐतिहासिक बेतालेश्वर मंदिर में माघी खिचड़ी का आयोजन, सपत्नीक पहुंचे कुलपति प्रो....

ऐतिहासिक बेतालेश्वर मंदिर में माघी खिचड़ी का आयोजन, सपत्नीक पहुंचे कुलपति प्रो. भंडारी, भव्य स्वागत—सम्मान

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

यहां ऐतिहासिक बेतालेश्वर मंदिर में प्रति वर्ष की तरह इस बार भी माघी खिचड़ी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगणों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी व उनकी पत्नी संजना भंडारी को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त बेतालेश्वर मंदिर समिति द्वारा तमाम उन लोगों का यथोचित सम्मान किया गया, जो किसी न किसी रूप में मंदिर समिति को सहयोग देते आये हैं।
समिति द्वारा ग्राम प्रधान तलाड़बाड़ी किशन सिंह तथा प्रधान गरगूंठ मुकेश कुमार को भी सम्मानित किया गया। मंदिर में विशेष सहयोग देने पर स्व. चारू चंद्र उप्रेती की धर्मपत्नी शीला उप्रेती तथा स्व. आनंद सिंह नेगी की पत्नी भगवती नेगी का भी सम्मान हुआ। इस मौके पर आनंद कनवाल, प्रताप कनवाल, सूरज साह, रामअवतार, मुरारी अग्रवाल, हरीश नेगी, हरीकृष्ण कपूर, ​कैलाश जोशी, पुनीत बगड़वाल, हेमंत रावत, विजय रावत आदि को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूर्व सहयोगी जगदीश साह व अशोक धवन का भी सम्मान किया गया। सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में मनीष साह सम्मानित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरज साह, संचालन दिनेश गोयल ने किया। इस अवसर पर भगवती पंत, विनीत बिष्ट, बसंत सिंह, हर सिंह, पुनीत बगड़वाल, कार्तिक साह, दिनेश मठपाल, अभय साह, भोपाल साह, हिमांशु साह, राकेश जोशी, प्रकाश बिष्ट, भाष्कर साह, पुष्कर कनवाल, शरद साह, सुमित साह, ललित साह, वकुल साह, धर्मेंद्र, मोहन सिंह, मनोज पासवान, मयंक तिवारी, राहुल ​गुप्ता, कमल बिष्ट, लाल सिंह, हरीश सतवाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments