HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : आप कार्यकर्ताओं ने खोल दी प्रदेश के बदहाल स्कूलों...

Almora News : आप कार्यकर्ताओं ने खोल दी प्रदेश के बदहाल स्कूलों की पोल, चौघानपाटा में लगाई फोटो प्रदर्शनी

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे द्वारा उत्तराखंड के स्कूलों को सर्वश्रेष्ठ बताये जाने की पोल आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खोलते हुए राज्य के तमाम बदहाल विद्यालयों की फोटो प्रदर्शी लगाते हुए दिल्ली के स्कूलों से उनकी तुलना की। आम आदमी ने भी आप की इस प्रदर्शनी को काफी सराहा।
सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति की प्रदर्शनी आज शुक्रवार को यहां चौघानपाटा में लगाई गई। ज्ञातव्य हो कि इसके लिए आम आदमी पार्टी द्वारा जनता से अपील की गई थी कि क्षेत्र के स्कूलों की फोटो भेजें। जिसमे जनता द्वारा अनेक स्कूलों की फोटो भेजी गई। प्रदर्शनी के माध्यम से जिले के स्कूलों की सही पिक्चर जनता के सामने रखी गयी। प्रदर्शनी में मौजूद आप कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष शिशोदिया द्वारा उत्तराखण्ड सरकार के कुछ नेताओं से शिक्षा एवं स्कूलों की स्थिति पर सवाल पुछने पर सभी नेता गायब हो गये। बाद में प्रदेश के शिक्षामंत्री अरविंद पाण्डे ने बयान जारी किया कि उत्तराखंड के स्कूल सर्वश्रेष्ठ हैं। तब जनता द्वारा फोटो मंगवाने पर जनता द्वारा स्कूलों की सही स्थिति से अवगत करवाया गया। जिसमें पाया गया कुछ स्कूलों की छत टूट गयी है, कुछ की दीवारें जर्जर अवस्था मंे है, अनेक स्कूलों में शौचालयों की स्थिति भी बदत्तर बनी हुई है। इसके बावजूद यहां बेहद विपरीत परिस्थितियों में शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी उन सभी शिक्षकों को सलाम करती है, जो ऐसी बदहाल व्यवस्था के बाद भी पूरी मेहनत से योगदान दे रहे हंै। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने उत्तराखण्ड के स्कूलों की इस स्थिति की घोर निंदा की ओर कहा कि ये सरकार 20 सालो में कुछ नही कर पायी हैं। जब दिल्ली सरकार 5 सालो में सरकारी स्कूलों की काया पलट कर सकती है तो यहां के स्कूलों को ठीक क्यो नही किया जा सकता। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, , आनन्द सिंह बिष्ट, एनएल साह, संजय पाण्डे, अखिलेश टम्टा, मनोज गुप्ता, रोहित सिंह, नीरज सिंह, दयाकृष्ण कांडपाल, दीप चंद्र लोहनी, खलील अहमद, भुवन जोशी, नलिन लोहनी, प्रकाश कांडपाल, सुमित टम्ट, दानिश कुरैसी, सुधीर, नवीन चन्द्र, रितेश कुमार,दर्शन जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments