Big News Almora : बीच सड़क पर The Burning Car, मच गई अफरा-तफरी, आग के गोले में तब्दील हुई Maruthi Omni

0

CNE REPOERTER, ALMORA


ADVERTISEMENTS

यहां अचानक एक मारूती ओमिनी कार में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। अग्निशमन दल व पुलिस कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह भस्म हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार आज मकेड़ी, धारानौला के पास एक व्यक्ति अपनी वैन की सर्विसिंग करवा ट्रायल के लिए सड़क पर ले गया। इसी दौरान अचानक शार्ट सर्किट से वाहन में आग लग गई। घटना के बाद हड़बड़ाए चालक व कार में ही सवार उसके एक अन्य साथी ने वैन को साइड खड़ा कर दिया और भाग निकले। इसी बीच वहां तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच किसी ने पुलिस व फायर सर्विस को सूचना दी। जिसके बाद धारानौला चैकी पुलिस व अग्निशमन दल पहुंच गया। पुलिस व अग्निशम टीम ने कई घंटों बाद बामुश्यिकल आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि घटना का स्पष्ट कारण पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग को काबू पाने वाली फायर सर्विस टीम में एलएफएम कुंवर सिंह राणा, एलएफएम हरीश राम, एफएम प्रकाश पांडे, एफएम गंगा राम व चालक उमेश सिंह शामिल। धारानौला चैकी इंचार्ज ओपीएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह चैकी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये थे। यह घटना दोपहर दो बजे की है। उन्होंने बताया कि वाहन में अचानक धुंआ उठा और आग लग गई।

देखिए हल्द्वानी की बेटी वर्तिका पाठक की ऊंची उड़ान

देखिए, जब सड़क जाम कर खतरनाक गुलदार ने की लोगों से दोस्ती

ADVERTISEMENTS