HomeUttarakhandAlmoraमाॅक ड्रिल: रानीखेत के राजकीय चिकित्सालय में सिलेंडर ने पकड़ी आग, अस्पताल...

माॅक ड्रिल: रानीखेत के राजकीय चिकित्सालय में सिलेंडर ने पकड़ी आग, अस्पताल स्टाॅफ ने अग्निशमन दल की मदद से पाया काबू

CNE REPORTER, RANIKHET

ADVERTISEMENTSAd

गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में फायर सर्विस द्वारा आयोजित माॅक ड्रिल में अग्निकांड के दौरान चलाये जाने वाले रेस्क्यू आपरेशन का डेमो दिखाया गया। इस दौरान फायर सर्विस के प्रभारी केशव दत्त तिवारी द्वारा बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सभी सरकारी स्वास्थ विभागों में फायर माॅक ड्रिल एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का कारण यह है कि कुछ समय पहले महाराष्ट्र के अस्पताल में कुछ बच्चे आग से झुलस गए थे। इस मौके पर अग्निशमन दल द्वारा स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों को बताया गया कि सम्भावति अग्नि दुर्घटनाओं को किस प्रकार नियंत्रित किया जाये। माॅक ड्रिल के तहत फायर सर्विस के लोगों ने एक गैस सिलेंडर में जलती आग का डेमो दिखाते हुए उसे तत्काल बुझाने व सुरक्षात्मक कार्य करने की आवश्यक जानकारी दी। इस मौके पर स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों व समस्त नर्सिंग स्टाॅफ ने प्रशिक्षण लिया। इस जागरूकता अभियान में अस्पताल के सीएमएस डाॅ. केके पाण्डेय ने विशेष सहयोग दिया। माॅक ड्रिल के मौके पर फायरमैन ईश्वरी सिंह बोरा, चालक अनुज शर्मा तथा कासिम अली ने डेमो दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments