HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : मकर संक्रांति पर जागेश्वर धाम में 51 किलो देशी...

Almora News : मकर संक्रांति पर जागेश्वर धाम में 51 किलो देशी घीं से बनी गुफा में समाधिस्थ हुए भोलेनाथ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर द्वादश ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम में हजारों लोगों ने ब्रह्मकुंड में स्नान कर भोलेनाथ के दर्शन किए। वहीं सुबह से ही सैकड़ों लोगों ने यज्ञोपवीत भी कराये। पौराणिक परंपराओं के अनुसार मकर संक्रांति (माघ माह) में भगवान भोलेनाथ एक माह के कठोर तप के लिए गुफा में चले गए थे। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज भी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जागेश्वर धाम के ज्योतिर्लिंग जागनाथ में विशेष पूजन किया जाता है। इस बार 51 किलो गाय के घी से गुफा तैयार की गई थी। घी को पानी में उबालकर शुद्ध किया जाता है। उससे गुफा रूप तैयार कर एक माह के लिए भोलेनाथ को गुफा से ढंक देते हैं। यह प्रकिया धाम के मुख्य पुजारी हेमंत भट्ट द्वारा पूरे मंत्रोच्चारण व विधिविधान से की गई। एक माह के बाद उस गुफा रूपी घी को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। इस घी को अपने सिर में मलने से समस्त प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है। कई असाध्य रोगों के लिए यह वरदान साबित होता है। वहीं आज से भगवान सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करेंगे। उल्लेखनीय है कि कि गुफा रूपी शिवलिंग का प्रसाद तमाम औषधीय गुणों से युक्त होता है। गाय के शुद्ध घी से तैयार चमत्कारी प्रसाद को माईग्रेन, सिर की अनेक व्याधियों और चर्म रोग को जड़ से दूर करने की रामबाण औषधि माना गया है। इसी विश्वास के चलते विभिन्न प्रांतों के शिव भक्त इस प्रसाद को मंगाते हैं अथवा इसे प्राप्त करने के लिए जागेश्वर धाम आते हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments