HomeUttarakhandAlmoraAlmora : नैल में युवाओं की उमड़ी भीड़, कौशल विकस विभाग के...

Almora : नैल में युवाओं की उमड़ी भीड़, कौशल विकस विभाग के कार्मिकों ने की काउंसलिंग, जल्द शुरू होगी काॅल सेंटर की प्रक्रिया

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd

युवा दिवस पर विकासखंड भिकियासैंण के नैल में ‘एक कदम गांव की ओर’ के तहत और कौशल विकास के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रतिभागी युवाओं की करियर काउंसलिंग की गई। जूनियर हाईस्कूल नैल के परिसर में हुए इस कार्यक्रम में रोजगार तलाश रहे लगभग 150 युवक-युवतियों ने भाग लिया। कौशल विकास विभाग से सम्बंधित चार कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र के स्वरोजगार के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग का परिणाम 10 या 12 दिन के अंतर्गत आयेगा। उसके बाद यहां पर कॉल सेंटर की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जायेगी। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में एसबीआई फाउंडेशन और संजीवनी संस्था, क्षेत्र के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा। एक कदम गांव की ओर और संजीवनी संस्था ने एक साथ मिलकर कार्य करने की सहमति जतायी, जिससे भविष्य में क्षेत्र के लिए रोजगार के नए द्वार खुल सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। एक कदम गांव की ओर से शंकर दत्त बोड़ाई, गोपाल सिंह, पदम सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments