HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Almora : जंगली सुअर के हमले में महिला की दर्दनाक...

Big Breaking Almora : जंगली सुअर के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, मदद को आये ग्रामीण ने सूअर को कुल्हाड़ी से काट उतारा मौत के घाट

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में लगातार बढ़ रहे हिंसक वन्य जीवों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। जहां गुलदार पालतू मवेशियों व इंसानों की जान ले रहे हैं वहीं जंगली सूअरों के हमले की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है। इंसानों व वन्य जीवों के बीच लगातार चल रहे इस संघर्ष के बीच जनता का शासन-प्रशासन व संबंधित विभाग से विश्वास ही उठने लगा है। जिसकी बानगी आज अल्मोड़ा के भैसियाछाना ब्लाॅक में देखने में आई। जहां एक जंगली सूअर ने पहले एक महिला पर अचानक हमला बोल उसकी जान ले ली। जिसके बाद मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने कुल्हाड़ी से हमलावर सूअर को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना भैसियाछाना ब्लाॅक के नैनी बाराकोट में घटी हैं। घटना के बाद प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिकों का क्षेत्र में बड़ी संख्या में पहुंच चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार
सरस्वती देवी उम्र 62 साल, पत्नी नारायण राम निवासी नैनी देवल आज अपने घर से कुछ दूरी पर पालतू मवेशी चराने गयी थी। इसी बीच घात लगाये बैठे एक जंगली सूअर ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच वहां मौजूद एक ग्रामीण रामनाथ गोस्वामी अपनी कुल्हाड़ी लेकर महिला की मदद को दौड़ आया और आक्रमक हुए सूअर से भिड़ गया। आत्मरक्षा के लिए रामनाथ ने अपनी कुल्हाड़ी से वार कर सूअर को वहीं मौत के घाट उतार दिया। जिससे यह आक्रमक सूअर अन्य लोगों पर हमला नही कर पाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान पहुंचे और उन्होंने घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए मृतका के परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। इस बीच ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिला। लोगों का कहना था कि आए दिन जंगली सूअर इंसानों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग मौन साधे हुए है। उन्होंने शासन, प्रशासन व विभाग से उन्हें हिंसक वन्य जीवों के हमलों से बचाने की अपील की। यहां यह बता दें कि जंगली सूअर के हमले के बाद मृत महिला की कई फोटो सीएनई के पास पहुंची है, लेकिन तस्वीरें इतनी विभत्स हैं कि हम उसे प्रकाशित कर पाने में असमर्थ हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments