HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : गुलदार के हमले में घायल बहादुर सिंह को वन...

Almora Breaking : गुलदार के हमले में घायल बहादुर सिंह को वन विभाग ने सौंपी मुआवजा राशि, लगाया पिंजड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पूर्व सीएम हरीश रावत के गृह क्षेत्र मोहनरी में गत दिवस गुलदार द्वारा हमला कर एक ग्रामीण को घायल कर दिये जाने का समाचार सीएनई में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद वन महकमा हरकत में आ गया है। आज प्रभावित को 5 हजार की धनराशि ​देने के साथ ही क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि आज मंगलवार को रेन्जर रानीखेत हरीश चन्द्र टम्टा अपनी टीम के साथ मोहनरी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने तेंदुए के हमले में घायल बहादुर सिंह को पांच हाजर रूपये की नगद धनराशि उपचार के लिए दी। रेंजर ने बताया कि इंसानों पर हमला करने वाले इस गुलदर को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजड़ा भी लगा दिया गया है। इधर मोहनरी की ग्राम प्रधान नन्दी देवी, सरपंच सुरेन्द्र सिंह, मोहन सिंह आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसके भय से ग्रामीणों को निजात दिलायी जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments