नारायण सिंह रावत
सितारगंज। मंडी समिति के समीप एक तोता मृत मिला। आशंका है कि तोते की मौत बर्ड फ्लू से हुई होगी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तोते के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पशु चिकित्सकों को भी सूचना दी गई। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए इसके नमूने जांच के लिए बरेली भेजे जा सकते हैं। सोमवार को लोगों ने मंडी समिति के पास एक तोते को मृत देखा। इसके बाद मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी अभिमन्यु सिंह के निर्देश पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने तोते के शव को कब्जे में ले लिया। आईएफएस अधिकारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशु चिकित्सक को सूचना दी गई है। नमूने जांच के लिए आईबीआरआई बरेली भेजे जाएंगे। WhatsApp Group join Link
सितारगंज ब्रेकिंग : मंडी के पास मृत मिला तोता, बर्ड फ्लू की आशंका
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

