HomeBreaking Newsरोहड़ू नगर परिषद चुनावः रोहड़ू पर कांंग्रेस का कब्जा

रोहड़ू नगर परिषद चुनावः रोहड़ू पर कांंग्रेस का कब्जा

रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है। कुल 4728 में से 2194 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वार्ड नंबर.1 से चार प्रत्याशी मैदान मेें थे। कुल 536 मतों में से उषा शर्मा को 226, पुष्पा को 200, मंजू को 68 मत व सुषम लता को 42 मत पड़े। उषा शर्मा इस वार्ड से विजयी घोषित की गई। वार्ड नंबर.2 से अंबिका भ्रांटा निर्विरोध चुनीं गई। वार्ड.3 से दो प्रत्याशियों में टक्कर रही।

कुल 630 मतों में से सुजय अग्रवाल को 351,  रंजना रेटका को 275 वोट मिले। सुजय अग्रवाल 76 मतों से विजयी रही। वार्ड नंबर.4 में तीन प्रत्याशियोें के बीच मुकाबला था। कुल 496 मतों में से चेतन चौहान को 213, राधेश्याम को 149, राजकुमार भ्रांटा को 134 मत पड़े। इस वार्ड में चेतन चौहान 64 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर. 5 से दो प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला था। कुल 211 मतों में से अशोक चौहान को 176 मत तथा रमेश चौहान ने 35 मत पड़े। अशोक चौहान 141 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर. 6 से सुरेखा निर्विरोध चुनी गई हैं। वार्ड नंबर.7 से दो प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 319 मतों में से जितेंद्र चौहान को 179 मत तथा अविनाश चौहान को 138 मत पड़े। जितेंद्र चौहान 41 मतों से विजयी रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments