सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) गोविंद पिलख्वाल ने अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें उत्तराखंड की चाय भेंट करते हुए चाय विकास के संबंध में उनके साथ चर्चा की।
बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत को उत्तराखंड में चाय विकास की अपार संभावनाओं के बाबत बताया। साथ ही कहा कि इन संभावनाओं पर खरा उतरा जाए, तो चाय उत्पादन को रोजगार का बेहतर साधन बनाया जा सकता है। श्री पिलख्वाल ने चाय विकास के लिए हो रहे प्रयासों की जानकारी भी प्रदेश अध्यक्ष को दी। उन्होंने चाय फैक्ट्री खोलने की जरूरत बताई। उनका ध्यान समस्याओं की तरफ भी खींचा। इस मौके पर श्री पिलख्वाल के साथ ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष ललित मेहता व भाजपा हवालबाग मंडल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।
ALMORA NEWS: दर्जा राज्यमंत्री पिलख्वाल ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत का अभिनंदन, उत्तराखंड की चाय भेंट की और चाय विकास पर की मंत्रणा
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


