HomeBreaking Newsकालाढूंगी न्यूज : भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट बोले- दोबारा सरकार...

कालाढूंगी न्यूज : भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट बोले- दोबारा सरकार बनायेगी भाजपा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

कालाढूंगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री इन दिनों कालाढूंगी विधानसभा के सभी मंडलो का दौरा कर रहे हैं। जहाँ उनके द्वारा प्रत्येक बूथ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओ के साथ बैठकों का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट कालाढूंगी विधानसभा के प्रत्येक बूथ कार्यकर्ताओ के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओ को जीत का मंत्र दे रहे है।
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कालाढूंगी मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर बैठक आयोजित की । इसी के तहत कालाढूंगी बंदोबस्ती में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने शक्ति केंद्रों में बैठक की।इस दौरान वक्ताओं ने सभी बूथ के प्रभारियों व बूथ कमेटियों को सम्भोधित करते हुये पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की व शक्ति केंद्र व बूथ प्रभारियों की जिमेदारी के बारे में बताया।


इस दौरान भारत माता एंव पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बताया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड में 2022 मे होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और साथ ही बताया कि भाजपा सरकार इस बार उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के मिथक को भी तोड़ने जा रही है और 2022 विधानसभा चुनाव में और ज्यादा मजबूती के साथ सरकार बनाने जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments