HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : घर से लापता युवक का मिली सड़ी—गली लाश, अधखाये...

Almora Breaking : घर से लापता युवक का मिली सड़ी—गली लाश, अधखाये शव को देख गुलदार के हमले की आशंका

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद के द्वाराहाट में घर से सुबह के समय मार्निंग वॉक में निकले एक युवक का अधखाया शव मिला है। समझा जा रहा है कि यह युवक गुलदार के हमले का शिकार हुआ है। घटना के बाद से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम छतगुल्ला निवासी सुनील फुलारा 40 साल कुछ दिन से लापता था। वह घर से सुबह 6 बजे नित्य की तरह मार्निंग वॉक पर गया था, लेकिन वापस नही लौटा था। परिजनों ने राजस्व पुलिस में इसकी जानकारी दी थी। युवक की काफी खोज—बीन तब से चल रही थी। आज सुबह 11 बजे गांव से करीब एक किमी की दूरी पर​ स्थित एक गधेरे में उसका क्षत—विक्षत खून से लथपथ शव मिला। मृतक के भाई केवल फुलारा ने उसके कपड़ों से पहचान की। बताया जा रहा है कि शव सड़ चुका है तथा उसे कई स्थानों से खाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि अभी इस बात के पक्के सबूत नही मिले हैं कि यह युवक किसी गुलदार के हमले का शिकार हुआ है। मौत किसी भी कारण से हुई है। सम्भव है कि उसके बाद उसे जंगली जानवरों ने खाया हो। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments