HomeUttarakhandAlmoraALMORA BREAKING NEWS: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत पहुंचे अल्मोड़ा, बाजे-गाजे व...

ALMORA BREAKING NEWS: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत पहुंचे अल्मोड़ा, बाजे-गाजे व बाइक रैली के साथ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह, कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे और नारेबाजी कर किया विरोध, टकराव की स्थिति टली

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़़ा

प्रदेश के विधानसभाओं के दौरे पर निकले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत दोपहर अल्मोड़़ा पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम से बेहद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में बाइक रैली निकाली। नगर से दूर पांडेखोला ही उनके स्वागत में कार्यकर्ता पहुंच गए। जहां पार्टीजनों ने श्री भगत को फूलमालाओं से लाद दिया। जबर्दस्त नारों के साथ कार्यकर्ता झूमे। खुले वाहन में कार्यकर्ताओं से घिरे श्री भगत ने नगर में प्रवेश किया। उनका लंबा काफिला चैघानपाटा पहुंचा, तो भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से उनका भव्य स्वागत हुआ।
इसके बाद उनका काफिला नारेबाजी व ढोल नगाड़ों के साथ सुनीता सन सिटी बैंकट हाल पहुंचा। जहां उनका कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम चल रहा है। इसके बाद उनका नंदादेवी में शक्ति केंद्र में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। उनके काफिले में विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतला, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, अजय वर्मा समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी तादाद में शामिल रहे।
इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को कांग्रेसजनों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। जैसे ही उनका काफिला केमू स्टेशन के पास पहुंचा, तो कोआपरेटिव बैंक के समीप पहले से खड़े कांग्रेसियों का दल ने खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की। उन्होंने श्री भगत को काले झंडे दिखाए। पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने को लेकर श्री भगत के खिलाफ कांग्रेसी आक्रोश का इजहार कर रहे थे। इस बीच एक बारगी कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ता करीब आ गए लेकिन पुलिस को उनको हटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल टकराव की स्थिति टल गई। इनमें कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, यूथ कांग्रेस के निर्मल रावत, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments