HomeCrimeसितारगंज न्यूज: भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

सितारगंज न्यूज: भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS


नारायण सिंह रावत

सितारगंज। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पर एक दबंग ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप ने भाजपा नेता पर बोलेरो चढ़ाने की कोशिश भी की। मौके पर मौजूद लोगों ने भाजपा नेता की जान बचाई। जेल कैम्प रोड निवासी आदेश ठाकुर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि शुक्रवार की शाम को महाराणा प्रताप चौक पर खड़े थे। इसी बीच बीजटी पटिया निवासी सुखदेव सिंह उर्फ लड्डू अपनी बोलेरो गाड़ी से वहां पहुंचा। इसके आदेश के साथी गली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोपी ने आदेश ठाकुर पर बोलेरो चढ़ाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने आदेश चौहान की जान बचाई। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुखदेव सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments