HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : भाजपा की शक्ति केंद्र कार्यशाला का आयोजन, खाती बोले मिशन...

लालकुआं : भाजपा की शक्ति केंद्र कार्यशाला का आयोजन, खाती बोले मिशन 2022 फतह करेगी भाजपा

लालकुआं। आज जवाहर नगर वार्ड नंबर 3 बाल्मीकि मंदिर के प्रांगण में शक्ति केंद्र की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में सोशल मीडिया के प्रदेश सह प्रभारी लक्ष्मण खाती ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने बूथों और शक्ति केंद्रों में प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां आम जनमानस तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता से मिशन 2022 फतह करेगी। शक्ति केंद्र की कार्यशाला में बूथ में होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण प्रकाश ने की और मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, नामीत, सभासद संजय अरोड़ा, विनोद वास्तव, राज लक्ष्मी पंडित, ममता चौहान, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्या, नफीस खान, बूथ अध्यक्ष अमित शाह, लक्ष्मीकांत, रवि शर्मा, रोहित कुमार आदि की उपस्थिति रही और संचालन महामंत्री राजकुमार सेतिया ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments