ब्रेकिंग न्यूज: एक मंडप, दो दुल्हनें और चंदू बन गया दोनों का पति, तीनों के परिजनों ने दिया आशीर्वाद

0

बस्तऱ। छत्तीसगढ के बस्तर जिले में एक युवक ने अपनी दो प्रेमिकाओं के साथ एक साथ एक ही मंडल के नीचे विवाह करके अपना घर बसा लिया। इस युवक के विवाह की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। अच्छी बात यह है कि दोनों प्रेमिकाओं के परिजनों ने विवाह के लिए अलग आमंत्रण छपवा कर बांटे थे। अब तीनों एक ही छत के नीचे प्रेम से रह रहे हैं।


ADVERTISEMENTS


दरअसल बस्तर के जगदलपुर कस्बे से लगा हुआ है टिकरा लोहंगा गांव। यहीं रहता है चंदू मौर्या नामक, चंदू किसान है। लगभग एक साल पहले चंदू का दिल अपने ही गांव की सुंदरी कश्यप पर आ गया। WhatsApp Group join Link

देखिए, सड़क पर कार की बाघ से मुठभेड़, मारा गया बेचारा

कुछ ही महीनों में ऐसी स्थिति आ गई कि दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाए और सुदंरी को लेकर चंदू अपने घर आ गया। और अपने परिजनों से उसके बारे में बात की। अभी कुछ ही समय गुजरा था कि तकरीबन एक महीने बाद ही चंदू की आंखे हसीना बघेल से चार हो गईं। फिर क्या था प्रेम की पींगें यहां भी बढ़ने लगी और कुछ ही दिनों में हसीना को लेकर चंदू अपने घर आ गया। उसने अपने परिजनों को बता दिया कि वह सुदंरी से तो प्यार करता ही है लेकिन हसीना के बिना भी नहीं रह सकता। सुदंरी ने भी नारी सुलभ प्रतिक्रिया देने के बजाए हसीना को गले से लगा लिया। WhatsApp Group join Link


पिछले दिनों दोनों लड़कियों ने निर्णय लिया कि वे एक साथ चंदू से शादी करेंगी। फिर क्या था लड़कियों के माता पिता को यह बात पता चली तो उन्होंने भी उनकी जिद के आगे घुटने टेक दिए गए।

लालकुआं, यह है 1957 में बना पशु चिकित्सालय, हालत देख डर जाएंगे आप

दोनों युवतियों के परिजनों ने बाकायदा विवाह के आमंत्रण पत्र प्रकाशित कराए और विवाह की एक ही तिथि तय कर दी। दो दिन पहले चंदू ने दोनों युवतियों से एक ही मंडप के नीचे सात फेरे लिए। विवाह की सारी औपचारिकताएं दोनों युवतियों व चंदू ने एक साथ निभाई। युवतियों के माता पिता ने उन्हें सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद भी दिया। चंदू कहता है कि हम तीनों आजीवन खुशी खुशी साथ रहेंगे।

WhatsApp Group join Link

ADVERTISEMENTS