HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : अपाचे बाइक में कच्ची शराब बेचने निकले थे दुम्का...

लालकुआं न्यूज : अपाचे बाइक में कच्ची शराब बेचने निकले थे दुम्का बंगर और जग्गी बंगर के दो युवक, पकड़े गए

लालकुआं। हल्दूचौड़ पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उनके हवाले से 51 पाउच अवैध कच्ची शराब व एक अपाचे मोटर साईकिल बरामद हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेरीपड़ाव गोला नदी के किनारे हल्दूचैड़ में गश्त को निकली पुलिस टीम ने अपाचे यूके 04यू/6748 पर सवार दो युवकों को रोकने पर उनके पास से 51 पाउच कच्ची शराब बरामद की। युवकों के नाम दुम्का बंगर निवासी मनीष कांडपाल और जग्गी बंगर निवासी अर्जुन बहादुर बताए गए हैं। पुलिस की टीम में हल्दूचैड़ चैकी प्रभारी अजेन्द्र प्रसाद प्रसाद, उपनिरीक्षक कमित जोशी, कांस्टेबल रमेशनाथ गोस्वामी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments