HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : लाल पैथलैब लापरवाही मामले में संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हल्द्वानी : लाल पैथलैब लापरवाही मामले में संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हल्द्वानी। कोरोना जांच में लापरवाही पर डॉ. लाल पैथलैब संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज। डॉ. कमल किशोर कोविड-19 अर्बन नोडल अधिकारी हल्द्वानी क्षेत्र ने थाना मुखानी में एफआईआर दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

गौरतलब है कि गणपति विहार फेज-1 निवासी एचएन पाठक ने शिकायत की, कि 12 दिसम्बर को डॉ. लाल पैथलैब में अपनी पौत्री की कोरोना जांच कराई थी। लैब द्वारा 17 दिन के पश्चात 28 दिसम्बर को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जो कोविड पॉजेटिव थी। विलम्ब से रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने से कोविड-19 के अन्तर्गत कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं इसके प्रसार हेतु करे जा रहे प्रयास व कार्य प्रभावित हुए हैं साथ ही लैब द्वारा कोरोना जांच रिपोर्ट को देर से उपलब्ध कराने के साथ ही निर्गत निर्देशों-शर्तो का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किये जाने से मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव उत्पन्न हुआ है। डॉ. कमल किशोर कोविड-19 अर्बन नोडल अधिकारी ने डा. लाल लैब मुखानी हल्द्वानी के विरुद्ध डिजास्टर मेनेजमैंट एक्ट एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 269 एवं 270 के अधीन प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments