HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सस्ता गल्ला विक्रेताओं को राहत, डीएम ने बढ़ाया खाद्यान्न ढुलान...

हल्द्वानी : सस्ता गल्ला विक्रेताओं को राहत, डीएम ने बढ़ाया खाद्यान्न ढुलान का भाड़ा

हल्द्वानी। सस्ता गल्ला विक्रेताओं के हितों को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने नववर्ष में सस्ता-गल्ला विक्रेताओं को सौगात दी है। जिलाधिकारी ने गोदाम से खाद्यान्न उठान परिवहन दरों में लगभग 30 से 40 प्रतिशत वृद्धि की।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

जिलाधिकारी बंसल ने मार्च 2015 में स्वीकृत दरों को पुर्नरक्षित करने हेतु समिति गठित की थी। समिति के प्रस्ताव व संस्तुति पर जिलाधिकारी ने राजकीय खाद्यान्न गोदामों से सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों तक के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में खाद्यान्न परिवहन, पैदल खच्चर मार्ग में होने वाले व्यय दरों मे वृद्धि कर दी है।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि मार्च 2015 से सस्ता गल्ला विक्रेताओं के खाद्यान्न ढुलान दरें पुर्नरक्षित नहीं हुए थे। सस्ता गल्ला विक्रेताओं द्वारा खाद्यान्न ढुलान भाड़ा बढाने की मांग भी लम्बे समय से कर रहे थे। जिलाधिकारी बंसल ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांग व वास्तविकता को देखते हुए दर पुर्नरिक्षण हेतु समिति का गठन किया व समिति की संस्तुति पर नए ढुलान दरों की स्वीकृति दी। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने पर्वतीय क्षेत्रों हेतु गोदाम से दुकान तक शून्य से 1 किमी तक 31 रूपये प्रति कुन्तल दर निर्धारित की है।

इसी तरह शून्य से 15 किमी तक 42 रूपये तथा 16 किमी से अधिक 2.75 प्रति कुंतल प्रति किमी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों मे पैदल/खच्चर मार्ग हेतु प्रत्येक किमी हेतु 65 रूपया प्रति कुंतल प्रति किमी निर्धारित किया गया है। मैदानी क्षेत्र हेतु शून्य से 1 किमी तक 28 रूपया, 15 किमी तक 36 रूपये तथा 16 किमी से अधिक दूरी हेतु 2.30 रूपये प्रति कुंतल प्रति किमी दर निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी बंसल के खाद्यान्न भाड़ा वृद्धि का सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने स्वागत किया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments