लालकुआं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान ने हाथीखाना क्षेत्र पहुंचकर लोगो से चाय पर चर्चा करते हुए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने कि बात की।
यहां हाथीखाना क्षेत्र पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान ने लोगों से चाय पर चर्चा की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2022 में भी भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान कर कहा कि वे मिशन 2022 के लिए अभी से जी जान से जुट जाएं ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं ताकि उसको इसका फायदा मिल सके । बीते चार साल में भाजपा ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं उसकी प्राथमिकता लालकुआं विकास है जिस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने 2022 विधानसभा चुनावों पर बात करते हुए कहा कि भाजपा 70 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। हमने तैयारी कर ली है। हम उत्तराखंड में भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, नशा मुक्त व प्रदेशवासियों की रक्षा करने वाली पुनः मजबूत सरकार बनाएंगे। इधर अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्या ने भी पार्टी को मजबूत करने का जोर देते हुए 2022 मिशन फतह करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्या, अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता जमील अहमद, डॉ राजेंद्र पाल, गुरुदेव मौर्य, आबीद शाह, युवराज, शोएब खान, विजय मौर्या, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लालकुआं न्यूज: चाय पे चर्चा में बोले पवन चौहान, भाजपा बहुमत के साथ बनायेगी सरकार
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

