HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग :फल्टनिया की गीता ने करछी से किया गुलदार का मुकाबला,...

बागेश्वर ब्रेकिंग :फल्टनिया की गीता ने करछी से किया गुलदार का मुकाबला, जंगल में भागा खूंखार

सुष्मिता थापा

ADVERTISEMENTS
Advertisement

बागेश्वर। यहां एक बार फ़िर गुलदार का आतंक फैलाने लगा है । सूरज ढलते ही गुलदार सीधा आबादी वाले इलाकों में जा धमक रहा है।
आज शाम 6 बजे नगर से सटे गांव फल्टनिया में एक गुलदार ने घर के आंगन में काम कर महिला पर हमला कर दिया ।महिला ने अपनी हिम्मत व सूझ बूझ से अपनी जान बचाई व गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ दिया । नगर से लगे गांव फल्टनिया में आज कल गुलदार की दहशत व्याप्त है । जहां आये दिन शाम ढलते ही गुलदार जंगल से लोगों के घरों के आँगनों में पहुंच रहा है ।आज शाम गीता साही पत्नी कैलाश साही घर के आंगन में बर्तन धो रही थी कि तभी पीछे से घात लगाये गुलदार ने उन पर हमला कर दिया ।गीता साही ने अचानक हुए हमले से विचलित ना होते हुए गुलदार पर करछी दे मारी, जिस पर गुलदार सकपका गया और गीता घर के अंदर भाग गई। कुछ समय में गांव के और लोग भी वहां पहुंच गये ।उन्होंने पटाखे फोड़े लेकिन तब तक गुलदार जंगल की ओर भाग गया । ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफ़ी समय से गुलदार गांव में घूम रहा है ,आये दिन कुत्ते व मवेशियो को गुलदार अपना शिकार बना रहा है । ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है ।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments