देहरादून। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हदयेश के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से गुस्साई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पुलिस महादिशेक अशोक कुमार से भेंट करके भाजपा प्रदेश प्रमुख बंशीधर भगत के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है। उन्होंने आज दोपहर पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की। उन्होंने कहा है कि जब तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होने तक कांग्रेस कतई चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी है।
ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS


