HomeUttarakhandAlmoraदेवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर जताई...

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर जताई नाराजगी, विगत चोरियों का भी नही हुआ खुलासा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CNE Reporter, Almora

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नगर एवं जिला इकाई की बैठक यहां शिखर तिराहे कार्यालय में हुई बैठक में नगर की मुख्य बाजार में तीन दुकानों के ताले तेाड़े जाने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने जिला व पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए चोरों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हो रही चोरी की घटनाओं के चलते व्यापारियों का व्यवस्थाओं से विश्वास उठने लगा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को नगर के तमाम खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरूस्त करवाना चाहिए। साथ ही रात्रिकालीन गशत भी बढ़ाये जाने की जरूरत है। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि विगत दिनों नंदा देवी के विनोद वर्मा और लाला बाजार के बलवीर भाई के यहां भी चोरियों हुई थी, जिनका आज तक कोई खुलासा नही हुआ है। जिससे व्यापारियों में अपनी जान—माल की सुर​क्षा को लेकर भय बना हुआ है। बैठक में दीपेश चंद्र जोशी के अलावा जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष फईम अहमद, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दि​नेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महा​सचिव राम प्र्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments